11 साल में इतने लाख लोगों ने छोड़ा भारत, 2022 में आंकड़ा सबसे ज्यादा

11 साल में इतने लाख लोगों ने छोड़ा भारत, 2022 में आंकड़ा सबसे ज्यादा

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि 11 साल में 16 लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है. देश की नागरिकता छोड़ने वाले लोग करीब 135 देशों में जाकर बसे हैं.

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में गुरुवार को बताया कि उसने 2022 में 2,25,620 लोगों को भारतीय नागरिकता छोड़ दी गई. यह पिछले 12 साल में सबसे अधिक है. 2011 के बाद से 16 लाख से अधिक लोगों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है. विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नेता नरेन दास गुप्ता के एक सवाल में जवाब में यह जानकारी दी.

जयशंकर ने 2011 के बाद से हर साल अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों के आंकड़े पेश किए. जयशंकर ने कहा कि 2011 के बाद से भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की कुल संख्या 16,63,440 है. विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि सूचना के मुताबिक, पिछले तीन साल के दौरान पांच भारतीय नागरिकों ने संयुक्त अरब अमीरात की नागरिकता प्राप्त की है.

किस साल में कितने लोगों ने छोड़ी भारत की नागरिकता

साल लोग
2011 1,22,819
2012 1,20,923
2013 1,31,405
2014 1,29,328
2015 1,31,489
2016 1,41,603
2017 1,33,049
2018 1,34,561
2019 1,44,017
2020 85,256
2021 1,63,370
2022 2,25,620

बाकी लोगों ने अन्य देशों की नागरिकता हासिल की है. जयशंकर ने बताया कि देश की नागरिकता छोड़ने वाले लोग करीब 135 देशों में जाकर बसे हैं.